पॉलीथिन पर सख्त हुआ प्रशासन, काटे चालान
जागरण संवाददाता, कोटद्वार: पॉलीथिन के साथ ही थर्माकोल से बने उत्पादों को लेकर प्रशासन ने क
जागरण संवाददाता, कोटद्वार: पॉलीथिन के साथ ही थर्माकोल से बने उत्पादों को लेकर प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए बड़े पैमाने पर छापामारी करते हुए 22 व्यापारियों से करीब नौ हजार का अर्थदंड वसूला। साथ ही पॉलीथिन का पुन: प्रयोग किए जाने की दशा में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
रविवार को उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता के निर्देश पर नायब तहसीलदार डबल ¨सह रावत व नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के संयुक्त नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में पॉलीथिन को लेकर छापेमारी की। छापे के दौरान 22 दुकानदारों के यहां पॉलीथिन पाई है, जिनका नगर निगम की ओर से चालान काटा गया व जुर्माना वसूला गया। यहां बताना बेहद जरूरी है कि प्रदेश में पॉलीथिन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, बावजूद इसके क्षेत्र में धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से भी व्यापारियों को कई मर्तबा पॉलीथिन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई, लेकिन व्यापारियों पर इसका कोई विशेष फायदा होता नजर नहीं आ रहा।