Move to Jagran APP

15 साल पुराने कैदियों का विवरण भी मिलेगा नेट पर

संवाद सहयोगी पौड़ी आने वाले दिनों में जिला कारागार में 15 वर्ष पूर्व बंद कैदी का पूरा विवर

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Oct 2019 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 06:31 AM (IST)
15 साल पुराने कैदियों का विवरण भी मिलेगा नेट पर
15 साल पुराने कैदियों का विवरण भी मिलेगा नेट पर

संवाद सहयोगी, पौड़ी: आने वाले दिनों में जिला कारागार में 15 वर्ष पूर्व बंद कैदी का पूरा विवरण जल्द ही नेट पर उपलब्ध होगा। जिला प्रशासन वर्ष 2005 से अब तक जेल में बंद सभी कैदियों का पूरा विवरण तैयार कर रहा है। जेल प्रशासन का दावा है कि नवंबर माह तक का समय दिया गया है। ऑफ लाइन डाटा तैयार करने के बाद सभी कैदियों का विवरण नेट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

loksabha election banner

जिला कारागार में बंद कैदी का पूरा विवरण अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। जिला कारागार में बंद किसी भी कैदी का नाम नेट पर डाल कर सर्च करते ही उसके किए गए अपराध सहित अन्य जानकारियां कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आएगी। कारागार के डिप्टी जेलर डीपी सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2005 से कैदियों का विवरण तैयार किया जा रहा है। विवरण में कैदी की पारिवारिक पृष्ठभूमि, पता, उसके किए गए अपराध तथा सजा का प्रकार स्पष्ट किया जाएगा। विवरण में कैदी के आधार को भी लिक किया जाएगा। मशीन पर कैदी का अंगूठा लगाते ही पूरा विवरण उपलब्ध होगा। साथ ही एनआइसी डाटा आइएन पर कैदी का पूरा विवरण अपलोड कर दिया जाएगा। ऑफ लाइन डाटा तैयार करने के लिए नवंबर माह तक का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद इसे नेट पर जारी कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.