विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान का आदान प्रदान जरूरी : डॉ. नौटियाल

By JagranEdited By:
Published: Sun, 01 Jul 2018 11:05 PM (IST)

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : कोटद्वार स्थित भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान का आदान प्रदान जरूरी : डॉ. नौटियाल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान का आदान प्रदान जरूरी : डॉ. नौटियाल

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : कोटद्वार स्थित भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रबंधन विषय के विद्यार्थियों का पहला दल एक जुलाई को मलेशिया और सिंगापुर के भ्रमण पर रवाना होगा।

रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान विवि के कुलसचिव डॉ.जयंती प्रसाद नौटियाल ने विवि की ग्लोबल एप्रोच के तहत उच्च शिक्षा के वैश्विक मानकों को अपनाते हुए भगवंत विवि ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव कार्यक्रम किए हैं। शिक्षा के वैश्वीकरण के संदर्भ में डॉ. नौटियाल ने कहा कि सूचना प्रौद्यौगिकी के विकास ने संपूर्ण विश्व को ज्ञान विज्ञान के लिए प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया है। इसलिए उच्च शिक्षा में वैश्विक स्तर पर शिक्षा एवं ज्ञान का आदान-प्रदान करने से ही हम विश्व मंच पर मुकाबला कर पाएंगे। भगवंत ग्लोबल विवि के चासलर डॉ. अनिल सिंह ने भूटान शिक्षा मंत्रालय, नार्वे विवि, मुहिम्वली विवि इंग्लैंड, शैफील्ड हालम, वेर्स्टन विवि आस्ट्रेलिया, जीबीए कॉरपोरेशन वियतनाम तथा मालदीव शिक्षा मंत्रालय के साथ शैक्षिक समझौता किया है। गैनन विवि व यूएसए का सेट सार्ट विवि बैकाक, थाइलैंड विवि के साथ शैक्षणिक समझौते किए हैं। डॉ. नौटियाल ने कहा कि विवि के आठ विद्यार्थी शिल्पा रावत, अनुराग, शिवम नेगी, दीपाशू देवरानी, आचल शर्मा, मेघा रावत, प्रिया रावत और राखी बिष्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेगें। साथ ही भगवंत समूह के अन्य बीस फैकल्टी व विद्यार्थी पहले दौरे पर एक जुलाई से सात जुलाई तक मलेशिया और सिंगापुर में शैक्षणिक दौरे पर रहेंगे। वहा के प्रबंध शास्त्री डॉ. वाग हिंद थॉग व्यापारिक रणनीति पर व्याख्यान देंगे। नवीन संकल्पनाओं और नवोन्मुषी वातावरण में प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान डॉ. थेरेसा हो चार फी देंगे। तत्पश्चात भगवंत समूह के संस्थानों के संकाय सदस्यों के साथ चर्चा परिचर्चा की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।