Move to Jagran APP

नेहरू की पुण्यतिथि पर इंदिरा रसोई की शुरुआत

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासमुन अर्पित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:08 AM (IST)
नेहरू की पुण्यतिथि पर इंदिरा रसोई की शुरुआत
नेहरू की पुण्यतिथि पर इंदिरा रसोई की शुरुआत

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासमुन अर्पित किए गए।

loksabha election banner

बुधवार को गाड़ीघाट स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला महिला कांग्रेस की ओर से बाहरी क्षेत्रों से आ रहे प्रवासियों के लिए इंदिरा रसोई की शुरुआत की गई। रसोई के पहले दिन 300 प्रवासियों के लिए भोजन पैकेट भेजे गए। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हमें जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जानी चाहिए। इस मौके पर युकां जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, नरेश कोटनाला, हिमांशु वर्मा, दिलवर सिंह बिष्ट, सरोज बहुखंडी, सुनीता देवी मौजूद रही।

वहीं पौड़ी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने केंद्र सरकार पर पं. नेहरू के द्वारा किए गए कार्यों पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके अलावा कांग्रेस व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी मौजूद रहे। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.