विज्ञान की महत्ता पर डाला प्रकाश
लैंसडौन : डॉ. भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'विज्ञान में महिलाएं' विषय पर कार्यशाला
लैंसडौन : डॉ. भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'विज्ञान में महिलाएं' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार भी रखे।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यशाला में पल्लवी, प्रतिभा व अंजलि आदि विद्यार्थियों ने विज्ञान दिवस मनाने के विषय पर रमन प्रभाव तथा इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे। महाविद्यालय के डॉ. संजय कुमार ने विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसकी बदौलत हो रहे नित नए अविष्कारों पर विस्तार से विचार रखे। प्राचार्य प्रो. मामचंद ने भी छात्र-छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यशाला में प्रो. एसपी मधवाल, डीसी मिश्रा, संजय कुमार, डॉ. कमल कुमार व आरके सिंह आदि मौजूद रहे। (संस)