सीधी भर्ती के रोस्टर को तत्काल वापस लिया जाए
जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल बीती 22 मई को जारी सीधी भर्ती के रोस्टर को सरकार तत्काल
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: बीती 22 मई को जारी सीधी भर्ती के रोस्टर को सरकार तत्काल वापस ले। इसके स्थान पर 11 सितंबर 2019 को जारी शासनादेश को पुन: स्थापित किया जाए।
उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने सरकार से यह मांग करते हुए कहा कि सभी विभागों में पदोन्नतियां भी शीघ्र दी जाएं। एसोसिएशन के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकृष्ण उनियाल ने कहा कि जिन विभागों में कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, उसका संज्ञान लेते हुए सरकार तुरंत वेतन भुगतान करवाए। कर्मचारियों का एक दिन का वेतन स्वत: काटकर मुख्यमंत्री कोष में जमा करने संबंधी निर्णय पर रोक लगाते हुए इसे स्वैच्छिक करने की भी मांग की गई। श्रीकृष्ण उनियाल ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने को लेकर अपने घरों में मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन में संगठन के सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। संगठन के शाखा अध्यक्ष जसपाल गुसाई, मुख्य संयोजक महेश गिरी, उपाध्यक्ष पूजा नेगी के साथ ही श्रीकृष्ण उनियाल, देवानंद बहुगुणा, महासचिव मनोज भंडारी, संयुक्त मंत्री सौरभ नौटियाल, राकेश रावत, एसपी नौटियाल, कैलाश पुंडीर, मनोज काला, संतोष पोखरियाल आदि ने कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की।