Move to Jagran APP

हाथी के हमले में दो कर्मी घायल

जागरण संवाददाता कोटद्वार लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सुखरो स्त्रोत से वन निग

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 10:31 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:29 AM (IST)
हाथी के हमले में दो कर्मी घायल
हाथी के हमले में दो कर्मी घायल

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सुखरो स्त्रोत से वन निगम के कटान कार्य कर वापस लौट रहे दो वन निगम कर्मी हाथी के हमले में घायल हो गए। दोनों को कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

वन निगम की कोटद्वार इकाई में वन उपज कर्मी भारत सिंह नेगी व स्केलर राजमोहन सिंह नेगी शुक्रवार शाम सुखरो स्त्रोत के जंगलों में वन निगम के कटान कार्य को देख वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। दोनों ने हाथी से बचने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने राजमोहन पर हमला कर दिया, जिससे राजमोहन को गंभीर चोटें आई। उधर, भारत सिंह हाथी के हमले से बचने के प्रयास में खड्ड में जा गिरा और घायल हो गया।

भारत सिंह ने किसी तरह मोबाइल फोन के जरिए अन्य साथियों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद वन निगम व वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भारत सिंह को छ़ुट्टी दे दी गई, जबकि राजमोहन को चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया। संदेश : 19 कोटपी 5

कोटद्वार बेस चिकित्सालय में हाथी के हमले में घायल कर्मियों का उपचार करते चिकित्सक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.