उत्तराखंड को पर्यावरण बचाने की कीमत दी जाए
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के समाजशास्त्र और समाजकाय
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के समाजशास्त्र और समाजकार्य विभाग के सभागार में स्व. गौरा देवी स्मृति व्याख्यान माला आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण करने को लेकर उत्तराखंड को विशेष रूप से रॉयल्टी मिलनी चाहिए। हिमालयी क्षेत्र विशेषकर उत्तराखंड को आक्सीजन हब के रूप में भी विकसित कर स्व. गौरा देवी के प्रति श्रद्धांजलि भी होगी।
पर्यावरणविद् जगत ¨सह चौधरी जंगली ने कहा कि उत्तराखंड के लोग विषम परिस्थितियों में भी अपनी जान में खेलकर पेड़ों और पर्यावरण की रक्षा करते हैं। सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। उत्तराखंड के लोग देश को आक्सीजन देते हैं। गढ़वाल विवि समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. किरण डंगवाल ने कहा कि वन बाहुल्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। पर्वतीय विकास शोध केंद्र के डॉ. अर¨वद दरमोड़ा ने कहा कि स्व. गौरा देवी के कार्यों को आगे बढ़ाना जरूरी है। नरेश मिश्रा, डा. दिनेश कुमार, डा. मनवीर ¨सह नेगी, डा. नवीन प्रकाश नौटियाल, विजेंद्र, डा. अरुण यादव ने भी विचार व्यक्त किए। निवेदिता ने संचालन किया।