Move to Jagran APP

जनरल-ओबीसी कर्मियों ने निकाली बाइक रैली

जागरण टीम गढ़वाल पदोन्नति में आरक्षण हटाने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 06:18 AM (IST)
जनरल-ओबीसी कर्मियों ने निकाली बाइक रैली
जनरल-ओबीसी कर्मियों ने निकाली बाइक रैली

जागरण टीम, गढ़वाल: पदोन्नति में आरक्षण हटाने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और श्रीनगर में बाइक रैली निकली जबकि पौड़ी में स्थगित कर दी थी। इस मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

loksabha election banner

नई टिहरी में रविवार को सुबह करीब 11 बजे मुख्य बाजार नई टिहरी होते हुए बौराड़ी बाजार तक बाइक रैली निकाली। रैली निकालते समय भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रुद्रप्रयाग में रविवार को सामान्य-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले जिले सभी कार्मिक गुलाबराय मैदान में एकत्रित हुए, जिसके बाद कर्मचारी व शिक्षकों ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने करने को लेकर यहां बाइक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कलक्ट्रेट परिसर में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विक्रम झिक्वाण ने कहा कि जब तक पदोन्नति पर लगी रोक नहीं हटाई जाती है, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

श्रीनगर में तहसील परिसर में आंदोलित कर्मचारियों ने धरना देते हुए प्रदर्शन के साथ ही सभा भी की। वार्ड नम्बर 11 से सभासद हिमांशु बहुगुणा के नेतृत्व में भक्तियाना की जनता ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा करते हुए महिलाओं ने धरने में शिरकत भी की। उधर हड़ताली कर्मचारियों ने कीर्तिनगर से लेकर जाखणी तक दुपहिया रैली निकालकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संगठन कीर्तिनगर ब्लॉक के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रताप भंडारी, भाजपा के कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुंवर और भाजपा के वरिष्ठ नेता महिपाल बुटोला ने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

उत्तरकाशी में भी रविवार को रामलीला मैदान में जनरल ओबीसी इंप्लाइज के कर्मचारी अपने दुपहिया वाहन के साथ एकत्रित हुए। गुस्साए कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। उसके बाद कर्मचारियों ने अपने दुपहिया वाहनों में सवार होकर रामलीला मैदान से मुख्यबाजार, हनुमान चौक, बस अड्डा, भटवाड़ी रोड, कंडार देवता मंदिर परिसर, भैरव चौक, विश्वनाथ चौक होते हुए रामलीला तक आक्रोशित रैली निकाली।

कर्णप्रयाग में जनरल ओबीसी फेडरेशन का आरक्षण विरोधी आंदोलन रविवार को तहसील कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण व थराली जारी रहा। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने को लेकर बीते 13 दिनों से विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन प्रदेश सरकार कोई सकारात्मक कदम उठाने को तैयार नही है और अब सोमवार 16 मार्च से आवश्यक सेवा स्वास्थ्य, पेयजल, जलसंस्थान कर्मचारी व अधिकारी भी आन्दोलन में शामिल होंगे।

सरकार की बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ

गैरसैंण: उधर गैरसैंण मे पदोन्नति में आरक्षण को लेकर न्यायालय के फैसले को अमल में लाने को लेकर कर्मचारियों ने गैरसैंण रामलीला मैदान में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शिक्षक, ग्राम्य विकास, लोनिवि, राजस्व, पशुपालन, सहकारिता, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के कर्मचारी हवन में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.