गढ़वाल विवि की नियुक्तियों में मिलेगा आर्थिक आरक्षण का लाभ
श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में शिक्षकों और कर्मचारियों की अब होने वा
श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर में शिक्षकों और कर्मचारियों की अब होने वाली नियुक्तियों में दस प्रतिशत आर्थिक आरक्षण का लाभ भी अभ्यर्थियों को मिलेगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से मिले निर्देशों में विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर भी दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिए जाने को लेकर दस प्रतिशत सीटें बढ़ायी जाएंगी।
छात्र-छात्राओं को केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर दस प्रतिशत आर्थिक आरक्षण का लाभ दिलवाने को लेकर विश्वविद्यालय को आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करनी होंगी। यह समयावधि 18 जनवरी 2019 से लागू होगी। विश्वविद्यालय में वर्तमान में संबंधित व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर अगले शिक्षासत्र से भी प्रवेश में आरक्षण का यह लाभ मिल सकेगा।