Move to Jagran APP

समय से नहीं उठ रहा कूड़ा, परेशानी

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: स्वच्छता अभियान की पहल के बाद भी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ठीक स

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 04:55 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 04:55 PM (IST)
समय से नहीं उठ रहा कूड़ा, परेशानी
समय से नहीं उठ रहा कूड़ा, परेशानी

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: स्वच्छता अभियान की पहल के बाद भी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ठीक से नहीं चल रही है। स्थिति यह है कि कई वार्डों में दोपहर बाद तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। नतीजतन क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासी कई बार नगर निगम से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन, अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

loksabha election banner

स्वच्छ भारत अभियान के बाद जहां लोग सफाई के प्रति जागरूक हुए हैं। वहीं, नगर निगम इस अभियान के बाद भी सो रहा है। निगम क्षेत्र में समय पर कूड़ा नहीं उठने के कारण कई वार्डों के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। वार्डों में खाली पड़े प्लॉट कूड़ेदान की शक्ल ले रहे हैं। निगम के कर्मचारी सुबह 10 बजे से पहले वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंचते। ऐसे में कई वार्डों से तो कूड़ा भी नहीं उठ पाता। स्थानीय निवासी शकुंतला दुबे, महेंद्र कुमार, अर्चना देवी ने बताया कि नगर निगम बनने के बाद सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। स्थिति यह है कि चौराहों पर लगे कूड़ेदानों से कई सप्ताह तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, दुर्गंध बनी रहती है। निगम की इस लापरवाही से लोगों में रोष बना हुआ है।

इन स्थानों पर रहता है कूड़ा

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आम पड़ाव, मालगोदाम रोड, गो¨वदनगर, देवी रोड, मानपुर, बालासौड़ सहित कई अन्य स्थानों पर दिनभर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लोग गंदगी कूड़ेदान में डालने के बजाय सड़कों पर फेंक देते हैं। कई बार लोगों का दुर्गंध के कारण सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। नगर निगम की ओर से व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। कर्मचारियों को सुबह जल्दी कूड़ा उठाने के निर्देश दिए जाएंगे। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आम जनता से भी अपील की जाएगी।

हेमलता नेगी, नगर निगम, कोटद्वार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.