विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कच्छ हादसे में शहीद जवानों के परिवार से मिले मंत्री गणेश जोशी, हरसंभव सहायता का किया वादा

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:03 AM (IST)

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुजरात के कच्छ में हुए सड़क हादसे में शहीद हुए द्वितीय गढ़वाल राइफल्स के जवानों के स्वजनों से कोटद्वार में मुलाकात की। 

भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मारे गए जवानों के स्वजनों को सांत्वना देने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।साभार : सूवि

भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मारे गए जवानों के स्वजनों को सांत्वना देने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।साभार : सूवि

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बीती दिनों गुजरात के कच्छ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत द्वितीय गढ़वाल राइफल्स के जवानों के स्वजनों से मुलाकात की। उन्होंने कि सरकार हर वक्त पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।बुधवार को सैनिक कल्याण मंत्री ने कोटद्वार पहुंच दिवंगत नायक स्व.राजेश सिंह रावत व नायक स्व.सौरभ सिंह नेगी के स्वजन से भेंट की। साथ ही नायक नितिन गुसाईं के आवास में पहुंच उन्हें भी सांत्वना दी। कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है।

विशेषकर बच्चों और परिवार के सदस्यों का असमय इस दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि राज्य सरकार सैनिकों व उनके आश्रितों के सम्मान, कल्याण व हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस मौके पर महापौर शैलेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर डीएस बसेड़ा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

बताते चलें कि भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे कोटद्वार के ध्रुव विहार निवासी नायक सौरभ नेगी (31), उनकी पत्नी सविता (30) एवं तीन माह की मासूम बेटी शिविका का निधन हो गया था। वहीं, नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं (32) एवं उनकी चार वर्षीय पुत्री वमिका तथा नायक राजेश रावत और सात वर्षीय पुत्री रक्षिता भी इस हादसे में काल के ग्रास बन गईं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।