विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी के घाड़ क्षेत्र में हाथी का खौफ: बुजुर्ग महिला घायल, रामड़ी बाजार में भी दहशत

Published: Tue, 16 Jun 2026 10:35 PM (IST)

यमकेश्वर विधानसभा के घाड़ क्षेत्र में एक हाथी का आतंक फैल गया है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। मंगलवार सुबह ...और पढ़ें

घाड़ क्षेत्र के ग्राम रामड़ी में बाजार से गुजरता हाथी।

घाड़ क्षेत्र के ग्राम रामड़ी में बाजार से गुजरता हाथी।

HighLights

  1. यमकेश्वर के घाड़ क्षेत्र में हाथी का आतंक

  2. गौड़ेथ गांव में बुजुर्ग महिला हाथी से घायल

  3. रामड़ी बाजार में हाथी ने फैलाई दहशत

संवाद सहयोगी, कोटद्वार। यमकेश्वर विधानसभा के घाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों एक हाथी का आतंक व्याप्त है। मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग महिला हाथी से बचने के प्रयास में घायल हो गई। रामड़ी बाजार में हाथी की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

कुछ दिन पहले ग्राम पुलिंडा में भी हाथी से बचने के प्रयास में एक महिला घायल हुई थी। मंगलवार सुबह ग्रामसभा उर्तिछा के तोक गांव गौड़ेथ में सुमति देवी (60 वर्ष) पत्नी बलवीर सिंह, जो सुबह करीब पांच बजे अपनी गोशाला में गई थीं, हाथी से बचने के प्रयास में घायल हो गईं।

जब वह अपने गाय-बछिया को गोशाला से बाहर निकाल रही थीं, तभी बछिया उनके हाथ से छूट गई और भागने लगी। सुमति देवी बछिया को पकड़ने गईं, तभी एक हाथी तेजी से उनकी ओर आया।

हाथी से बचने के प्रयास में वह घायल हो गईं और उन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस बीच, हाथी ग्राम गौड़ेथ से होते हुए रामड़ी गांव की ओर आया, जिससे गांव के मुख्य बाजार में हड़कंप मच गया।

लोग हाथी से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। हाथी बाजार की ओर से भागता हुआ ग्राम धूरा ताल की ओर चला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- कालागढ़ में हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत, इलाके में दहशत

यह भी पढ़ें- राउरकेला में जंगली हाथी का आतंक: 55 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत