50 गांवों की विद्युत आपूर्ति हुई ठप
श्रीनगर गढ़वाल: गहड़, सुमाड़ी क्षेत्र के लगभग 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति बीते गुरुवार रात नौ बज
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 05:37 PM (IST)
श्रीनगर गढ़वाल: गहड़, सुमाड़ी क्षेत्र के लगभग 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति बीते गुरुवार रात नौ बजे से ठप हो गई। आपूर्ति अचानक ठप हो जाने से ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
गहड़ के ग्राम प्रधान राकेश भंडारी ने बताया कि सुमाड़ी फीडर में बार-बार खराबी आ रही है। साथ ही रखरखाव भी प्रभावी नहीं रहने से ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। इसके चलते लोग परेशान रहते हैं। उपखंड अधिकारी विद्युत मनोज अग्रवाल ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के पास संबंधित केबिल भ्रष्ट हो जाने से सुमाड़ी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। नई केबिल डालने को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। शुक्रवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।(जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें