बाल भिखारियों को न दें भीख
श्रीनगर गढ़वाल : जिला बाल कल्याण समिति पौड़ी के सदस्य डॉ. नवीन प्रकाश नौटियाल ने बाल भिखारिय
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Jun 2018 06:41 PM (IST)Updated: Thu, 07 Jun 2018 06:41 PM (IST)
श्रीनगर गढ़वाल : जिला बाल कल्याण समिति पौड़ी के सदस्य डॉ. नवीन प्रकाश नौटियाल ने बाल भिखारियों को भीख न देने का अनुरोध किया है। उन्होंने यात्रा काल में एकाएक बढ़ते बाल भिखारियों की संख्या पर ¨चता व्यक्त करते हुए कहा कि बाल भिक्षावृत्ति से जुड़ा संगठित गिरोह इस कार्य में भी संलिप्त हो सकता है, जो बाहरी राज्यों से बाल भिखारियों को यात्रा मार्गों तथा तीर्थस्थलों पर भिक्षावृत्ति के लिए भेज रहा है। उन्होंने कहा कि बाल भिखारियों में अधिकांश छह से 14 वर्ष के बच्चे हैं, जो बस स्टैंड के साथ ही धाíमक स्थलों और गढ़वाल विवि परिसर तक भी भिक्षावृत्ति के लिए पहुंच रहे हैं। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें