Move to Jagran APP

पौड़ी: कांसखेत में शरारती तत्वों ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा को किया खंडित, स्‍थानीय न‍िवास‍ियों में आक्रोश

विकासखंड कल्जीखाल के कांसखेत में स्थापित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्त्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि कांसखेत में स्थापित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति को खंडित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 11 Sep 2022 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 11 Sep 2022 07:49 PM (IST)
कांसखेत में स्थापित पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढवाली की प्रतिमा के शरारती तत्वों द्वारा खंडित किए हाथ। पाठक।

जागरण संवाददाता, पौड़ी: विकासखंड कल्जीखाल के कांसखेत में स्थापित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने मूर्ति के दोनों हाथ खंडित कर दिए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में खासी नाराजगी है। उन्होंने जांच कर ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

2016-17 में स्‍थाप‍ित की गई मूर्ति

संस्कृति विभाग की ओर से वर्ष 2016-17 में कल्जीखाल ब्लाक के कांसखेत में सड़क किनारे खाली स्थान पर पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की आदमकद मूर्ति स्थापित की गई थी। यहां पर एक छोटा सा पार्क भी बनाया है। शरारती तत्वों ने गढ़वाली की प्रतिमा को खंडित कर शर्मसार घटना को अंजाम दिया है।

मूर्ति को खंडित करने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्त्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि कांसखेत में स्थापित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति को खंडित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन से गढ़वाली की प्रतिमा को खंडित किए जाने के आरोपित शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, संपर्क करने पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि कांसखेत में वीरचंद्र सिंह गढवाली की प्रतिमा में उनके हाथों को खंडित किए जाने का मामला जानकारी में आया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कहा कि कार्मिकों को शीघ्र ही क्षेत्र में भेजकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उत्‍तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सेवा देने पर डॉक्‍टरों को मिलेगा मुंह मांगा वेतन, लेकिन पूरी करनी होगी एक शर्त

तैयारियों में जुटी समन्वय समिति, 20 को पौड़ी में होगी रैली

पौड़ी: उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति की ओर से पुरानी पेंशन बहाली सहित बीस सूत्रीय मांगों को लेकर 20 सितंबर को पौड़ी मुख्यालय में रैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए समन्वय समिति की ओर से जन जागरण व गेट मीटिंग के जरिये सभी विभागों के कार्मिकों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

मांगों के न‍िराकरण को सरकार से लगा रहे गुहार

समन्वय समिति के मुख्य संयोजक सोहन सिंह रावत ने बताया कि अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाल करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित 20 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं। कहा कि इसके लिए समन्वय समिति की ओर से समय-समय पर आंदोलन कर सरकार का ध्यान आकृष्ठ भी कराया, लेकिन आज तक आश्वासन से आगे कुछ नहीं हुआ। जिससे समन्वय समिति से जुड़े कार्मिकों, अधिकारियों व शिक्षकों में रोष है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को पौड़ी में रैली आयोजित की जाएगी। कहा कि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो आगे व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- युवाओं के साथ नहीं होगा धोखा, भर्तियों का कैलेंडर जल्द होगा जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.