पीटीए के 10वीं बार अध्यक्ष बने डांगी
पौड़ी: विकास खंड कल्जीखाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगी शिक्षक-अभिभावक संघ की क
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 22 Apr 2018 06:56 PM (IST)
पौड़ी: विकास खंड कल्जीखाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगी शिक्षक-अभिभावक संघ की कार्यकारिणी का गठन हो गया है, जिसमें जगमोहन डांगी को दसवीं बार अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में यशवंत ¨सह बिष्ट सचिव, आशा देवी को कोषाध्यक्ष और भगवान ¨सह, रवींद्र रावत, सरिता देवी, सरोजनी देवी को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष जगमोहन ¨सह डांगी ने कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को उन्नत बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पीटीए अध्यक्ष मनमोहन ¨सह रावत, ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, पूर्व प्रधान कलीराम डुकलान आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें