विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ में हाथी का उत्पात, घर पर किया हमला

Published: Fri, 03 Jul 2026 09:19 AM (IST)

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में एक हाथी ने शुक्रवार सुबह जमकर उत्पात मचाया, सोनू सिंह के घर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पुराना कालागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी की लगातार धमक के चलते आमजन दहशत में है।

सुबह करीब पांच बजे हाथी पुराना कालागढ़ क्षेत्र में सोनू सिंह के घर के समीप पहुंचा। घर में बरामदे में एक चारपाई बिछी थी, जिसे हाथी ने तोड़ दिया। साथ ही चारपाई में रखी रजाई को भी फाड़ दिया।

लोगों ने मचाया शोर तो भागा हाथी

घर में मौजूद सदस्यों का शोर सुन आसपास मौजूद लोगों ने भी शोर मचाया, जिसके बाद हाथी आगे बढ़ गया। ट्रांसफार्मर के समीप हाथी तेजी से सामने से आ रही बाइक की तरफ गया। बाइक सवार व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लगे बाड़े के भीतर कूद खुद की जान बचाई। हाथी ने बाइक तो तोड़ दिया।

इससे पूर्व, बीती रात क्षेत्र ने बाइकों पर सवार हो गश्त कर रहे तीन वनकर्मियों पर भी हाथी ने हमले का प्रयास की। तीनों कर्मी अपनी बाइकें छोड़ भागे और जान बचाई। हाथी ने इन बाईकों को भी तोड़ दिया। हाथी के आक्रामक होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: रेलवे ट्रैक पर फंसा हाथी का शावक, बचाने उतरा पूरा झुंड; हावड़ा-मुंबई रूट पर थमे ट्रेनों के पहिए

यह भी पढ़ें- पौड़ी के घाड़ क्षेत्र में हाथी का खौफ: बुजुर्ग महिला घायल, रामड़ी बाजार में भी दहशत