Move to Jagran APP

तिरंगे के सम्मान में कांग्रेस सेवा दल ने निकाली शोभायात्रा

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में कांग्रेस सेवादल कार्यकत्र्ताओं ने रविवार को श्रीनगर में शोभायात्रा निकाली। जैन धर्मशाला परिसर में राष्ट्रीय ध्वज बंधन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए उसे सैल्यूट भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:02 AM (IST)
तिरंगे के सम्मान में कांग्रेस सेवा  दल ने निकाली शोभायात्रा
तिरंगे के सम्मान में कांग्रेस सेवा दल ने निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में कांग्रेस सेवादल कार्यकत्र्ताओं ने रविवार को श्रीनगर में शोभायात्रा निकाली। जैन धर्मशाला परिसर में राष्ट्रीय ध्वज बंधन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए उसे सैल्यूट भी किया गया।

loksabha election banner

पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, मनीष खंडूड़ी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, श्रीनगर क्षेत्र अध्यक्ष संजय फौजी के नेतृत्व में जैन धर्मशाला परिसर से शुरू हुई तिरंगा सम्मान शोभायात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। तिरंगा शोभायात्रा में शामिल सेवादल और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भारत माता की जय का गुंजायमान करते हुए चल रहे थे। जैन मंदिर परिसर में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल और गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सेवादल और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सैल्यूट करते हुए उसे सम्मान भी दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय गान के साथ ही विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा. झंडा गान भी सेवादल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाया।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज बंधन कार्यक्रम सेवादल की ओर से हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित किया जाता है। संजय फौजी की पहल पर श्रीनगर में भी यह कार्यक्रम शुरू हुआ है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, मनीष खंडूड़ी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सेवादल की महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, पीसीसी सदस्य वीरेंद्र नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, प्रदीप तिवाड़ी, कांग्रेस श्रीनगर महिला अध्यक्ष मीना रावत, संजय जैन, पालिका सभासद कु. विनोद मैठाणी, राकेश बिष्ट, वाईएस पंवार, कैप्टन सते सिंह भंडारी, लाल सिंह नेगी, हीना खान, अनुराग भारती, तामेश्वर आर्य, बसंती जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.