Move to Jagran APP

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : धस्माना

जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:47 AM (IST)
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : धस्माना
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : धस्माना

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। रुद्रप्रयाग विधायक मनोज रावत पर पेट्रोल छिड़क कर उन्हें जलाने का भी प्रयास किया गया। इस घटना के विरोध में शनिवार को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

शुक्रवार को श्रीनगर में गढ़वाल मंडल विकास निगम सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए सूर्यकांत धस्माना प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और असफलता के कारण श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर कांग्रेस दस से 14 नंवबर तक गढ़वाल व कुमाऊं क्षेत्र में धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी और कांग्रेस गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का कार्य करेगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं। उत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ी है। बीते ढाई सालों में प्रदेश में कोई भी नई विभागीय भर्तियां नहीं हुईं। मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य, गृह और आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी हैं इसके बावजूद स्वास्थ्य सुविधाएं चौपट है कानून व्यवस्था ध्वस्त है। गैरसैंण में अवस्थापना को लेकर जो भी कार्य हुआ वह कांग्रेस सरकार के दौरान ही हुआ।

पत्रकार वार्ता में शिवकांत कंडारी, विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, जय हो छात्र संगठन के गढ़वाल प्रभारी पुष्पेंद्र पंवार, कविद्र ईष्टवाल, महेश जोशी भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.