नम आंखों से सीएम योगी ने दिया मां को कंधा, हरिद्वार के चांदी श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चांदी श्मशान घाट पर होगा। मां के पार्थिव शरीर को कंधा देते समय सीएम योगी भावुक नजर आए, उनकी आंखों में आंसू थे।
-1795235721285_m.webp)
HighLights
सीएम योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
हरिद्वार के चांदी घाट पर होगा अंतिम संस्कार।
उत्तराखंड सीएम धामी सहित कई नेता होंगे शामिल।
डिजिटल डेस्क, पौडी गढ़वाल। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए चांदी श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। पार्थिव शरीर को कंधा देते समय सीएम योगी भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू भी थे।
सीएम योगी की मां का कल निधन हो गया था। उनकी शव यात्रा 8:50 पर उनके पैतृक गांव पंचूर से चंडी घाट हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, उत्तर प्रदेश के मंत्री सहित भाजपा नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
WATCH पंचूर, पौडी गढ़वाल (उत्तराखंड): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए चांदी श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। https://t.co/m4CUxKdDRn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026