विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार में आज सीएम धामी का मेगा शो: रोड-शो व जनसभा के बाद मोटाढाक में महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

Published: Mon, 30 Nov 2026 12:37 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को कोटद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे और रोड-शो में हिस्सा लेंगे। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। PTI Photo

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। PTI Photo

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी सोमवार को कोटद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

  2. दुर्गापुरी से मोटाढाक तक रोड-शो में भी लेंगे हिस्सा।

  3. मातृ शक्ति सम्मेलन में सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

संवाद सहयोगी, कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मोटाढाक मिनी स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री दुर्गापुरी से मोटाढाक के मध्य रोड-शो में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार करीब 10.55 पर जीटीसी हैलीपेड देहरादून से बीईएल हैलीपेड के लिए रवाना होंगे। करीब बारह बजे वह बीईएल हैलीपेड के समीप से मोटाढांक तक रोड शो करेंगे।

इसके उपरांत राजकीय इंटर कालेज मोटाढाक में होने वाले मातृ शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर महिलाओं को सरकारी की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे। दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।