विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्लागर ज्योति अधिकारी ने अंकिता भंडारी की मां से की मुलाकात, बोली- माता-पिता की तहरीर पर दर्ज करें मुकदमा

Published: Fri, 06 Feb 2026 07:03 PM (IST)

ब्लागर ज्योति अधिकारी ने पौड़ी के डोभ श्रीकोट गांव में अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी से मुलाकात की। उन्होंने ...और पढ़ें

पौड़ी के डोभ-श्रीकोट में अंकिता के माता-पिता के साथ ब्लागर ज्योति अधिकारी। जागरण

पौड़ी के डोभ-श्रीकोट में अंकिता के माता-पिता के साथ ब्लागर ज्योति अधिकारी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पौड़ी। ब्लागर ज्योति अधिकारी शुक्रवार को अंकिता भंडारी के गांव डोभ श्रीकोट पहुंची। यहां उन्होंने अंकिता के स्वजन से मुलाकात की।

कहा कि इससे पूर्व ही अंकिता के स्वजन से मुलाकात करना चाहती थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह अंकिता के स्वजनों से मुलाकात नहीं कर पाई। उन्होंने सीबीआइ का मुकदमा अंकिता के माता-पिता की तहरीर पर दर्ज किए जाने की मांग की।

गांव में उन्होंने अंकिता की मां सोनी देवी से मुलाकात की। कहा कि अंकिता की मां की तबीयत बहुत खराब चल रही है। उन्होंने अंकिता के स्वजन को आर्थिक मदद भी की। कहा कि इंटरनेट मीडिया पर लोगों द्वारा दिए गए सहयोग से जमा की हुई धनराशि स्वजन को दी गई है।

आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की आवाज उठाने पर उन्हें छह दिन जेल भेजा गया। कहा कि अंकिता के स्वजन चार साल से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उसके स्वजन की हरसंभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए हरीश रावत का बड़ा ऐलान, देहरादून में होगी महापंचायत

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट, अफसरों से कहा- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: कौन है VIP ? पता लगाने में जुटी सीबीआई... जुटाए साक्ष्य