Move to Jagran APP

बेनाम के पार्टी में शामिल होने से एक धड़ा नाराज

संवाद सहयोगी, पौड़ी: पूर्व विधायक व पूर्व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम के पार्टी में शामिल हो

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 03:01 AM (IST)
बेनाम के पार्टी में शामिल होने से एक धड़ा नाराज
बेनाम के पार्टी में शामिल होने से एक धड़ा नाराज

संवाद सहयोगी, पौड़ी: पूर्व विधायक व पूर्व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा के भीतर गुटबाजी तेज हो गई है। पार्टी के जिला सचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व जिला महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ता बेनाम का खुलकर विरोध कर रहे हैं। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पौड़ी का रुख अभी साफ नहीं हो पाया है।

loksabha election banner

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के जिला सचिव दलवीर नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, पूर्व जिला महामंत्री ओम प्रकाश जुगरान, लक्ष्मण ¨सह, र¨वद्र जुगरान आदि ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम का चरित्र दागदार रहा है। उन पर कई मुकदमे भी चल रहे हैं। बावजूद पार्टी में उन्हें शामिल कर लिया गया है, जो निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक ओर पालिका बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने पहले बेनाम के वित्तीय अधिकार सीज कर देती है। दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें पालिकाध्यक्ष सीट पर टिकट प्रदान करने जा रही है। इसका कार्यकर्ता पुरजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में पालिकाध्यक्ष पद पर 11 कार्यकर्ता दावेदारी कर चुके हैं। टिकट पर पहला दावा भी कार्यकर्ता का ही होता है। जिला सचिव दलवीर नेगी ने कहा कि पार्टी चेतावनी के बावजूद यशपाल बेनाम को टिकट देती है तो पार्टी की सदस्यता व दायित्व से त्यागपत्र दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर ही कुछ लोग भाजपा को कमजोर करने में जुटे हुए हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश रावत ने कहा कि पार्टी का यह नीतिगत निर्णय है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसका साथ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेनाम के पार्टी में शामिल होने से कुछ कार्यकर्ताओं में रोष है। जिन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.