विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांसुरी स्वराज ने श्रीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, संगठनात्मक बैठक में भविष्य की रणनीति पर मंथन

By Vinay BahugunaEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 27 Oct 2026 01:27 PM (IST)

भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज ने श्रीनगर गढ़वाल में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज मंगलवार को श्रीनगर गढ़वाल के आदिति पैलेस में आयोजित जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में शामिल हुईं।

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा जारी है। इसमें जिले के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री समेत विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।

बांसुरी स्वराज के श्रीनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके प्रथम श्रीनगर आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की जा रही है। इससे पूर्व तीन स्थानों पर भाजपा की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज के स्वागत की तैयारी की गई थी।

पराग डेयरी क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पार्षद पंकज सती की टीम ने स्वागत किया। इसके बाद श्रीनगर पौड़ी बस अड्डे पर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और पार्षदों और आदिति पैलेस में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक स्थल पर सभी भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब पीएम मोदी के मन की बात गढ़वाली और कुमाऊंनी में भी होगी प्रसारित

यह भी पढ़ें- सीएम ने गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ