राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे उत्तराखंड के सात लोगों की मौत
राजस्थान में हुए एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के कोटद्वार के सात लोगों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोटद्वार। राजस्थान में हुए हादसे में उत्तराखंड के कोटद्वार के सात लोगों की मौत की हो गई है। सभी मृतक ध्रुवपुर के रहने वाले हैं। दुर्घटना कल रात 10 से 10.30 बजे के मध्य का बताई जा रही है।
मृतकों में ध्रुव विहार, ध्रुवपुर निवासी सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता नेगी, तीन माह की पुत्री शिविका, मोटाढाक निवासी रिंकी गुसाईं, उनकी पुत्री वामिका, सिमलचौड निवासी राजेश सिंह रावत और उनकी पुत्री रक्षिता शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी खाटू श्याम जी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।