घराट और मुंडला सड़क निर्माण का मामला गर्माया
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: घराट-मुंडला मोटरमार्ग का निर्माण न होने पर घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुनाव
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: घराट-मुंडला मोटरमार्ग का निर्माण न होने पर घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोटरमार्ग निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात की, लेकिन शासन ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
मंगलवार को स्व.सरोजनी देवी लोक विकास समिति के बैनर तले घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों की ग्राम मुंडला में हुई बैठक में ग्रामीणों ने घराट मोटर मार्ग नहीं बनने पर शासन के प्रति आक्रोश प्रकट किया। मोटरमार्ग नहीं होने से दर्जनों गांव यातायात सुविधा से वंचित हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि क्षेत्र के दर्जनों गांव वन क्षेत्र से घिरे है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही करते समय जंगली जानवरो के हमले का भी खतरा बना रहता है। बैठक में राजेंद्र ¨सह, नरेंद्र ¨सह, विक्रम ¨सह, गजे ¨सह रावत, धीरज ¨सह, कृपाल ¨सह, कुवंर ¨सह, रोशन ¨सह, गो¨वदराम, राकेश ¨सह, गंगा ¨सह, बलवंत ¨सह, अमर ¨सह, बालम ¨सह, गो¨वद ¨सह, कल्याण ¨सह, संतोष, सतेंद्र ¨सह, बुद्धिराम, सोबन ¨सह, जगमोहन ¨सह, उषा देवी, सावित्री देवी, दमयंती देवी, राजेश्वरी देवी, प्रभा देवी, दमयंती देवी, आशा देवी, संपत्ति देवी, सुलोचना देवी, उर्मिला देवी, शशि देवी, रज्जू देवी, मुन्नी देवी, ¨पकी देवी, गायत्री देवी, विजय लक्ष्मी, बिमला देवी, कमला देवी, देवेश्वरी देवी, दमयंती देवी, बीरा देवी, गया देवी आदि मौजूद रहे।