ग्रेड पे समेत अन्य मांगों को किया प्रदर्शन
कोटद्वार: उत्तराखंड वन विकास निगम स्केलर संघ ने लकड़ीपड़ाव स्थित गढ़वाल क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में
कोटद्वार: उत्तराखंड वन विकास निगम स्केलर संघ ने लकड़ीपड़ाव स्थित गढ़वाल क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में समान ग्रेड पे वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रबंधक मंडल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को कर्णप्रयाण प्रभाग के एसएस नेगी ने कहा कि समान सेवा अवधि पूर्ण कर चुके स्केलर संवर्ग के कर्मियों को एक समान ग्रेड वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मियों में रोष है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की अग्रिम की रूपरेखा बनाने का निर्णय लिया। वहीं पौड़ी प्रभाग के उपाध्यक्ष ठाकुर ¨सह गुसाई ने कहा कि प्रबंधक मंडल उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं। प्रभाग मंत्री विजय ¨सह नेगी ने कहा उत्पादन एवं विक्रय कार्यो से जुड़े कार्मिक स्केलर संवर्ग की उपेक्षा की जा रही है। धरना स्थल पर सुरेंद्र सिंह गुसाई, कुंवर ¨सह राणा, महिपाल ¨सह भंडारी, सुनील नेगी, बलवंत ¨सह नेगी, रमेश चंद्र खर्कवाल, अशोक चौधरी, प्रकाश हेमदान आदि मौजूद रहे।