सीडीओ ने परखा समूहों का काम
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: ग्रामसभा काशीरामपुर में चल रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यो का ज
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: ग्रामसभा काशीरामपुर में चल रहे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यो का जिले की मुख्य विकास अधिकारी सोनिका ने मुआयना किया व विभिन्न कार्यो की जानकारी ली। साथ ही गांव में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों से वार्ता की उनको रोजगार से जोड़ने की बात कही।
मुख्य विकास अधिकारी सोनिका ने कार्यो की जानकारी के बाद आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान में महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दुगड्डा ब्लाक में गत वर्ष 40 महिला स्वयं सहायता समूह बनाए गए थे, जो वर्तमान में विभिन्न रोजगारपरक कार्य कर रही हैं। ग्राम काशीरामपुर में उजाला विकलांग समूह बैग बनाने का कार्य कर रहा है। बताया कि भाबर क्षेत्र को एक समूह सिडकुल में टिफिन सप्लाई का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। समूह में वह बेहतर व सुरक्षित कार्य कर सकती हैं। उन्होंने विकास कार्यो में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, कुलदीप, गोपाल जखमोला, निर्मला, विजय लक्ष्मी व शोभा बहुगुणा आदि मौजूद रहीं।