विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार से सरेराह बदतमीजी, पत्नी अवंतिका ने दिखाई हिम्मत... पहुंची पुलिस के पास

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:28 AM (IST)

देश के प्रसिद्ध यू-ट्यूबर सौरभ जोशी और उनकी पत्नी अवंतिका को हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर कुछ कार सवार युवकों ने गाली-गलौज की।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। देश के प्रसिद्ध यू-ट्यूबर व ब्लॉगर सौरभ जोशी को तिकोनिया चौराहे के आसपास कुछ कार सवार युवकों ने गाली गलौज कर दी। घटना बुधवार रात की है।

सौरभ जोशी की पत्नी अवंतिका ने इस अभद्र व्यवहार की शिकायत पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस कर्मी से की। इंटरनेट मीडिया में यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।

अभद्रता और गाली-गलौज

जानकारी के अनुसार सौरभ जोशी अपनी पत्नी और भाई के साथ डिनर करके घर लौट रहे थे। इस दौरान तिकोनिया चौराहे के पास उनकी कार के सामने चल रहे दूसरे कार सवार युवकों ने उनसे अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी। इसके बाद सौरभ ने अपनी कार उनके पीछे दौड़ाई, लेकिन कार सवार युवक तेजी से वाहन चलाते हुए ठंडी सड़क होते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- Mercedes के कम माइलेज पर बोले YouTuber Sourav Joshi, E20 पेट्रोल नहीं इंजन में खराबी को बताई वजह

अपने व्लाग में सौरभ ने कहा कि युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे हैं। घटना के बाद उनकी पत्नी अवंतिका ने तिकोनिया चौराहे पर गश्त कर रही पुलिस टीम को कार का नंबर बताते हुए मामले की जानकारी दी और संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शिकायत के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हालांकि सौरभ जोशी की ओर से पुलिस को अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- सौरव जोशी की सफलता YouTube पर कंटेंट के भविष्य के बारे में क्या बताती है? इंडिया MD ने दिया जवाब