पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत
भिकियासैंण में पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:18 PM (IST)
रामनगर (जेएनएन) : भिकियासैंण में पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
रविवार देर शाम भिकियासैंण बाजार निवासी सुनील कुमार नगर पंचायत में वाहन चालक था। वह अपने दोस्त शुभम को लेकर बाइक से बाजार में ही घूम रहा था। भिकियासैंण पुल के समीप सामने से आ रही पिकअप मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने वाहन को पकड़ लिया । हादसे में घायल दोनों लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुनील को देर रात परिजन उपचार के लिए सयुंक्त चिकित्सालय लाए। रास्ते सुनील ने दम तोड़ दिया। मृतक विवाहित था। परिजनों ने बताया कि वाहन पकड़ा गया। वाहन स्वामी ने मदद का आश्वासन दिया है। जिस कारण उसके खिलाफ अभी तहरीर नही दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें