विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हल्द्वानी में भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, 48 इंजेक्शन, 163 सुई व 20 सिरिंज बरामद

By Prashant MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Apr 2021 09:32 PM (IST)

आरोपित ने अपना नाम मोहम्मद आमिर पुत्र सगीर अहमद निवासी नईबस्ती बनभूलपुरा बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया नशे का ...और पढ़ें

वह नशे का एक इंजेक्शन 250 रूपये में नशेडिय़ों को बेचता है।
वह नशे का एक इंजेक्शन 250 रूपये में नशेडिय़ों को बेचता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भारी संख्या में नशे के इंजेक्शन संग युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशे के इंजेक्शन पर आधारित कारोबार के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में इन्द्रानगर ठोकर, रेलवे पटरी के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक की पुलिस ने तलासी ली तो उसके पास नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। थाना प्रभारी मो. यूनुस ने बताया कि युवक के बैग से 48 नशे के इंजेक्शन, 163 सुई व 20 सीरिंज बरामद हुई।

आरोपित ने अपना नाम मोहम्मद आमिर पुत्र सगीर अहमद निवासी नईबस्ती बनभूलपुरा बताया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया नशे का सौदागर खुद भी नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह इन नशीले इंजेक्शनों को बेचने का धंधा करने लगा। वह नशे का एक इंजेक्शन 250 रूपये में नशेडिय़ों को बेचता है। साथ ही इस कारोबार को वह लंबे समय से कर रहा है।

एसओ मोहम्मद यूनुस ने बताया कि आरोपित से से इस कारोबार से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इस बात का भी पता लगाया गया है कि वह इन इंजेक्शनों को कहां और किस से खरीद कर लाता है। यह इंजेक्शन किन लोगों को बेचा जा रहा है। कारोबार से जुड़े अन्य नशे के सौदागरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट व औषधि अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसओ के साथ एसआई रमेश पंत, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, दिलशाद अहमद शामिल थे।

 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।