रामनगर का नन्हा जादूगर, जिसने जीता था आनंद महिंद्रा का दिल... अब सलमान खान को दिखाना चाहता है जादू
रामनगर का नौ वर्षीय जादूगर साहिल, जिसने आनंद महिंद्रा का दिल जीता था, अब सलमान खान को अपना जादू दिखाना ...और पढ़ें

साहिल ने पिता से सीखा जादू का हुनर, अब जादू दिखाकर परिवार की आजीविका चलाने में कर रहा पिता की मदद।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जासं, रामनगर। रेलवे बस्ती का नौ वर्षीय नन्हा जादूगर साहिल अब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान व उद्योगपति आनंद महिंद्रा को अपना जादू दिखाना चाहता है। मूल रूप से जयपुर का रहने वाला साहिल वर्तमान में अपने परिवार के साथ रामनगर की रेलवे बस्ती में किराए के छोटी सी झोपड़ी में रहता है।
वह रामनगर व नैनीताल में लोगों को जादू दिखाता है और उससे मिलने वाले पैसे से घर की आजीविका चलाने में पिता की मदद करता है। साहिल पहली बार तब चर्चाओं में आया जब उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नैनीताल में दिखाए गए जादू का वीडियो देखकर ट्वीट कर उसे पढ़ाने की इच्छा जताई थी।
सुहानी साह ने शो में बुलाया था
इसके बाद प्रसिद्ध सुहानी साह ने भी साहिल व उसके पिता को अपने शो में बुलाया था। आनन्द महिंद्रा ने साहिल के घर अपनी टीम को भेजा था। लेकिन माता पिता ने साहिल को छोटा होने के कारण उस वक्त टीम के साथ मुंबई भेजने से इनकार कर दिया था। साहिल ने बताया कि वह फ़िल्म अभिनेता सलमान खान का प्रशंसक है।
सलमान खान को वह अपने हाथ का जादू दिखाना चाहता है। अच्छी बात यह है कि साहिल अब एक स्कूल में पढ़ाई के लिए जाने लगा है। चार भाईयों व माता पिता समेत साहिल के परिवार में छह सदस्य हैं। साहिल ने अपने पिता से ही जादू सीखा था।
साहिल के पिता रूखसार अली ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा से भावुक अपील कि आपने मेरे बच्चे को जिस तरह सपोर्ट किया है, अब मैं बच्चे को पढ़ा रहा हूं। एक दो साल जहां भी आनंद महिंद्रा मेरे बच्चे को चाहे पढ़ा सकते हैं। केवल एक साल के लिए बच्चे को रामनगर में रोका है। एक दो साल बाद अपने बेटे साहिल को आपके पास भेजेंगे। मेरे फॉलोवर बढ़ जाएंगे।
साहिल बोला मेरे भी थे 30 हजार फालोअर
रामनगर: साहिल ने बताया कि मेरी एक आईडी थी। जिसमें 30 हजार से अधिक फालोवर थे। लेकिन किसी ने मेरी आईडी हैक करके खराब कर दी। यदि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान व आनंद महिंदा उसे बुला लें और मेरा जादू देख लें तो मेरे फॉलोवर भी बढ़ जाएंगे। कहा पिता भी जादूगर है, जो होटल में अपना जादू दिखाते हैं।
