नोटों की बरसात न करने पर जादूगर को लाठी-डंडों से पीटा, बैग छीनकर भगाया; 3 पर FIR दर्ज
उत्तराखंड के जादूगर फन्ने खां को नोटों की बरसात न करने पर ठाकुरद्वारा के फरीदनगर में पीटा गया, उनका बैग ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
ठाकुरद्वारा के फरीदनगर गांव की घटना, लाठी-डंडों से पीटने का लगाया आरोप
संवाद सहयोगी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नोटों की बरसात न कर पाने पर दबंगों ने उतराखंड के उधमसिंह नगर निवासी जादूगर फन्ने खां की पिटाई कर दी। इसके साथ ही आरोपितों ने उनका बैग छीनकर रखते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
मामले में पीड़ित जादूगर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित फरीदनगर निवासी नाजिम, अफजाल व एक अज्ञात सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा निवासी फन्ने खां ने बताया कि, वह जादूगर है और जादू का खेल दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि फरीदनगर गांव में रहने वाले आरोपित नाजिम ने जादू का खेल दिखाने के लिए उनकी बुकिंग की थी।
इसके तहत वह शनिवार को जादू का खेल दिखाने फरीदनगर पहुंचे थे, जहां से आरोपित उन्हें अपने घर ले गया। इसी दौरान उनके घर पर आरोपित अफजाल और एक अज्ञात युवक भी आ गया।
परिवार के सदस्यों के सामने उन्होंने हथकड़ी लगाकर उससे निकलने वाला खेल दिखाया। इसके अलावा कागज के टुकड़ों से फूल बनाने का खेल भी दिखाया।
आरोप है कि आरोपितों ने उनसे नोटों की बरसात करने की बात कही। जिस पर उन्होंने मना कर दिया। आरोप है इस बात से नाराज होकर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर दी। उन्हें लाठी डंडों से पीटा।
चीखने पर उन्हें मुहल्लेवासियों ने बचाया। आरोपितों ने उनका बैग भी छीन लिया। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद-हरिद्वार-देहरादून हाईवे का ठेका लेकर गायब हुआ ठेकेदार, PWD ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई FIR
