रामनगर में महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी
ग्राम पाटकोट में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामनगर, [जेएनएन]: ग्राम पाटकोट में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाटकोट के ग्राम रामपुर निवासी राधिका देवी (34 वर्ष) ने गुरुवार को घर में रखा जहर खा लिया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पति गिरीश चंद्र उसे सयुंक्त चिकित्सालय लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतका की बेटी बबिता ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी। जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। साथ आये कुछ लोगों ने मौत की वजह पति पत्नी के बीच हुए झगड़े को बताया। मृतक के मायके पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।