रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित व उसके पिता पर केस दर्ज
रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर प्रीत विहार निवासी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जहां आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है!
रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर प्रीत विहार निवासी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जहां आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है, वहीं आरोपित के पिता के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के मुताबिक प्रीत विहार निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात बिलासपुर, रामपुर निवासी इकराम पुत्र सलीम से हुई थी। इस दौरान इकराम ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि इकराम ने उससे कई बार जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए।
इस बीच उसने जब उस पर विवाह का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस से शिकायत करने पर इकराम और उसके पिता सलीम ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित इकराम और उसके पिता सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि जांच की जा रही है। विवेचना महिला उप निरीक्षक मंजू पंवार को दी गई है।