खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल
ग्राम सेमलखलिया में खेत में घास काटने के दौरान गुलदार ने एक महिला पर हमला बोल दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज के ग्राम सेमलखलिया में खेत में घास काटने के दौरान गुलदार ने एक महिला पर हमला बोल दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गांव में गुलदार के आतंक बना हुआ है। सेमलखलिया निवासी 45 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी सुभाष चंद्र चौधरी सुबह अपने खेत में घास काट रही थी। इसी बीच अचानक गेहूं के खेत से निकले गुलदार ने सामने से सावित्री देवी पर हमला बोल उसे घायल कर दिया।
घायल महिला ने भी स्वयं को गुलदार से बचाया। साथ ही वह शोर मचाने लगी। इस पर आसपास मौजूद ग्रामीण हल्ला मचाते हुए उसके निकट पहुंचे। इस पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग निकला। महिला का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है।
यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में बाघिन और गुलदार की मौत, वन विभाग में हड़कंप
यह भी पढ़ें: हरिद्वार के गंगा भक्ति आश्रम में घुसा गुलदार, संतो ने कमरे में किया बंद
यह भी पढ़ें: गुलदार से भिड़ने के बाद बौखलाया जंगली सुअर, युवक पर किया हमला