महिला ने पति पर मारपीट करने और फोन से तलाक देने का लगाया आरोप NAINITAL NEWS
एक महिला ने पति पर मारपीट करने के बाद फोन पर तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा मामले की शिकायत महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष से की गई है।
रामनगर, जेएनएन : एक महिला ने पति पर मारपीट करने के बाद फोन पर तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा मामले की शिकायत महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष से की गई है।
सोमवार को महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के पास मदद के लिए पहुंची पीडि़ता रुखसार ने बताया कि उसका निकाह 2016 में उत्तर प्रदेश के अंबरपुर, बिलासपुर निवासी मुजफ्फर से हुई थी। उसकी एक बेटी है। उसने आरोप लगाया कि पति शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने पति व सास पर तबीयत खराब होने पर उसे मारने के इरादे से गलत दवाई पिलाने का भी आरोप लगाया। तबीयत बिगडऩे पर उसने अपने मायके वालों को सूचना दी। परिजनों ने उसके मोहल्ले में कुछ लोगों को फोन कर उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद वह रामनगर में अपने मायके में आकर रहने लगी। इस बीच उसका पति अहमदाबाद चला गया। ससुराल के लोग रामनगर आकर पंचायत के बीच में भविष्य में उत्पीडऩ न करने की बात कहकर उसे मायके से ले गए। लेकिन उसका उत्पीडऩ रुका नहीं। वह फिर मायके आ गई। उसने अहमदाबाद में अपने पति को उत्पीडऩ की शिकायत की। लेकिन पति ने फोन पर पर तीन बार तलाक कह दिया। महिला का कहना है कि पति उससे पीछा छुड़ाना चाहता है। इधर महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बताया कि पीडि़ता की और से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।