Move to Jagran APP

बेदखल कर्मचारियों की बहाली न होने पर आक्रोश

जागरण संवाददाता, नैनीताल : होटल व विद्यालय कर्मचारी संघ ने शहर के एक पब्लिक स्कूल व एक होटल से निकाल

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Mar 2018 07:56 PM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 07:56 PM (IST)
बेदखल कर्मचारियों की बहाली न होने पर आक्रोश
बेदखल कर्मचारियों की बहाली न होने पर आक्रोश

जागरण संवाददाता, नैनीताल : होटल व विद्यालय कर्मचारी संघ ने शहर के एक पब्लिक स्कूल व एक होटल से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया है। एक सप्ताह में बहाली नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

loksabha election banner

रविवार को तल्लीताल रोडवेज स्थित संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष मदन सिंह गैड़ा की अध्यक्षता में होटल कर्मचारी संघ व विद्यालय कर्मचारी संघ की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि यदि विद्यालय प्रबंधक ने कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो स्कूल के मुख्य द्वार पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एडीएम हरवीर सिंह द्वारा एक सप्ताह में प्रशासन के माध्यम से समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नासिर खान, नगर मंत्री विरेंद्र खंकरियाल, नगर उपाध्यक्ष महेश बेरिया, हरीश चौधरी, प्रचार मंत्री विकास जोशी, चंद्रशेखर पांडे आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.