तीन माह से गुमशुदा थी पत्नी, मिली तो पति ने रखने से किया इन्कार, जानिए क्यों
गंंगोलीहाट में तीन माह पूर्व से एक महिला लापता थी। परवारीजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया था।
पिथौरागढ़ (जेएनएन) : गंंगोलीहाट में तीन माह पूर्व से एक महिला लापता थी। परवारीजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया था। अब जाकर उसकी लोकशन पंजाब के लुध्ाियाना में मिली है। पुलिस ने उसे पास के गांव के ही युवक के साथ बरामद किया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों ने साथ रहने पर रजामंदी दी। पुलिस दोनों के परिजनों को बुलवाया है।
अगस्त में बेरीनाग के एक गांव की एक विवाहित महिला घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की राजस्व पुलिस में दर्ज कराई थी। बाद में परिजनों ने जिलाधिकारी से रेगुलर पुलिस से जांच की मांग की। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने हाल में मामला पुलिस को सौंपा। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने गंगोलीहाट थाने की एसआइ पूजा पांडेय को जांच सौंपी। विवेचना के दौरान महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन पंजाब में मिली। इस पर एसआइ लोकेश राय, पूजा पांडेय और जवान इंद्र सिंह की टीम पंजाब गई । जहां पर महिला की लोकेशन लुधियाना में मिली। वहां की पुलिस के सहयोग लेकर टीम ने महिला को देवेंद्र प्रसाद पुत्र किशन राम निवासी बडेना तहसील गंगोलीहाट के साथ सकुशल बरामद किया। सोमवार को पुलिस दोनों को लेकर गंगोलीहाट पहुंची।
पति ने साथ रखने से किया इन्कार
पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां पर दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। दोनों के बालिग होने के कारण न्यायालय ने मुक्त करते हुए पुलिस को उन्हें परिजनो को सौंपने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट पीआर आगरी ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। महिला के पति ने महिला को साथ रखने से मना कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगस्त में महिला गांव से हल्द्वानी गई थी। लुधियाना में कार्य करने वाला गंगोलीहाट के बडेना गांव निवासी देवेंद्र उसे लेने के लिए हल्द्वानी आया था। ढाई माह से दोनों लुधियाना में साथ रह रहे थे। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।