विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल: वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ से चोक हुआ शहर,पार्किंग फुल होने पर लागू करना पड़ा 'शटल प्लान'

Published: Sun, 28 Jun 2026 07:24 PM (IST)

वीकेंड पर नैनीताल में भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पार्किंग स्थल भरने के बाद ...और पढ़ें

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में मालरोड में लगा जाम। जागरण

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में मालरोड में लगा जाम। जागरण

HighLights

  1. वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ से जाम

  2. पार्किंग स्थल फुल होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई

  3. पुलिस ने एंट्री पर रोक शटल सेवा से शहर भेजा

जागरण संवाददाता, नैनीताल। वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था चरमराई रही। सुबह ही शहर के भीतरी पार्किंग स्थल फुल हो जाने से सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी।

जिसे व्यवस्थित करने को पुलिस ने एंट्री प्वाइंट पर ही पर्यटक वाहनों को रोक शटल सेवा से शहर तक भेजा। जिसके बाद भी भीतर सुबह से शाम तक जाम लगने से वाहन रेंगते रहे।

रविवार को भारी संख्या में पर्यटक शहर पहुंचे हुए थे। सुबह से ही यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी तो पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर भवाली से आने वाले पर्यटक वाहनों को मस्जिद तिराहे से वाया ज्योलीकोट नंबर वन बैंड होते हुए रूसी तक भेजा।

Nainital Traffic Jam

जहां पर्यटक वाहनों को रोक शटल सेवा से शहर भेजा गया। कालाढूंगी मार्ग में भी वाहनों का दबाव बढ़ने से दोपहर तक पार्किंग फुल हो गई।

जिसके बाद रूसी एक में ही पर्यटक वाहनों को रोक दिया गया। जहां से पार्किंग वाले होटल की एडवांस बुकिंग कर आने वाले पर्यटक वाहनों को ही प्रवेश दिया गया।

जिस कारण एंट्री प्वाइंट पर हल्द्वानी व कालाढूंगी रोड में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बाहर वाहनों को रोके जाने के बाद भी शहर में जाम की स्थिति बनी रही।

सुबह से शाम तक मालरोड, तल्लीताल डांठ, हाई कोर्ट मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिसमें फंसे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को खासी फजीहत उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में सीजन का आखिरी वीकेंड: बारिश के बावजूद पहुंचे 8 हजार सैलानी, पैक हुए होटल और पार्किंग स्थल

यह भी पढ़ें- समर सीजन का लास्ट वीकेंड, नैनीताल में भारी जाम; कई घंटे फंसे पर्यटकों