Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update: कुमाऊं में मौसम का मिजाज शुष्क, तापमान में फिर से मामूली तेजी

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को समूचे कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर पूर्वी रहने व दस किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। तापमान में मामूली तेजी आई है। हल्द्वानी का 31.2 व नैनीताल का 21.0 डिग्री बना हुआ है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 06:22 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 06:22 AM (IST)
पिथौरागढ़, नैनीताल में बादल छा सकते हैं और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले भागों में बूंदाबांदी हो सकती है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को समूचे कुमाऊं में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर पूर्वी रहने व दस किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। तापमान में मामूली तेजी आई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व नैनीताल का 21.0 डिग्री बना हुआ है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि रविवार व सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम में आंशिक बदलाव आ सकता है। विशेषकर पिथौरागढ़, नैनीताल जिले में कहीं कहीं पर बादल छा सकते हैं और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले भागों में बूंदाबांदी हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

loksabha election banner

सात किमी की गति से चली हवा

शुक्रवार को हवा की दिशा उत्तर पूर्वी रही। इससे तापमान में बहुत अधिक तेजी तो नहीं आई लेकिन दिन में धूप तेज होने से हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि देखी गई। पिथौरागढ़ का तापमान 2.3 डिग्री बढ़ा है। चम्पावत के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। यहां पारा अब 5.0 डिग्री पहुंच गया है। एक दिन पहले चम्पावत में तापमान 3.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन      अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         31.2            10.3

नैनीताल         21.0           10.0

मुक्तेश्वर         23.0             8.1

अल्मोड़ा        25.0             8.0

चम्पावत        23.0             5.0

पिथौरागढ़      26.2             7.6

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.