विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बादलों से घिरा आसमान, मैदानी क्षेत्रों में आंधी तो पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार

By Edited By:
Published: Sun, 02 Jun 2019 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 10:13 AM (IST)

शाम से मौसम का मिजाज जबरदस्त करवट बदलने वाला है। कुछ स्थानों पर बादल राहत बनकर बरसेंगे तो कहीं ओलावृष्टि ...और पढ़ें

बादलों से घिरा आसमान, मैदानी क्षेत्रों में आंधी तो पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार
बादलों से घिरा आसमान, मैदानी क्षेत्रों में आंधी तो पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार

हल्द्वानी, जेएनएन : प्रदेश में आज (रविवार) शाम से मौसम का मिजाज जबरदस्त करवट बदलने वाला है। कुछ स्थानों पर बादल राहत बनकर बरसेंगे तो कहीं ओलावृष्टि और तेज हवा लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। गरज-चमक के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि व मैदानों में हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
कुमाऊं के तराई-भाबर में शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हल्द्वानी-पंतनगर में बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 24 घंटे बाद तापमान 37.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अनेक स्थानों पर मध्यम बारिश होती है तो तापमान में दो डिग्री की गिरावट और आने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए रविवार की शाम से उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि तथा मैदानी इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी कि गई है। हवा की गस्टिंग गति 70 किमी प्रतिघंटे तक जा सकती है। 

पिथौरागढ़ में ज्यादा तेवर दिखाएगा मौसम
कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में रविवार और सोमवार को मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। यहां ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी। छह जून तक पिथौरागढ़ में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर, नैनीताल, मुक्तेश्वर हल्की से मध्यम बारिश गरज-चमक के साथ होगी। 

एक जून को कुमाऊं में कहां कितना तापमान
स्थान              अधिकतम    न्यूनतम
हल्द्वानी         37.8            27.1
नैनीताल           27.7           18.0
मुक्तेश्वर          29.3           15.8
अल्मोड़ा           32.4           14.0
चम्पावत          29.0           17.0
पिथौरागढ़        30.1           14.1
नोट: अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में। 
यह भी पढ़ें : नंदा देवी फतह करने गए आठ में से तीन पर्वतारोहियों से हुआ संपर्क, रेस्‍क्‍यू अभियान जारी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप