Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भगत के जन्मदिन पर बागेश्वर में लगाया वट वृक्ष Bageshwar News

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन पर वट वृक्ष का पौध रोपित किया गया। पार्टी अध्यक्ष की लंबी आयु की कामना की गई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 03:03 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भगत के जन्मदिन पर बागेश्वर में लगाया वट वृक्ष Bageshwar News
भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भगत के जन्मदिन पर बागेश्वर में लगाया वट वृक्ष Bageshwar News

बागेश्वर, जेएनएन : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन पर वट वृक्ष का पौध रोपित किया गया। पार्टी अध्यक्ष की लंबी आयु की कामना की गई। हवन-यज्ञ के साथ धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसाशित पार्टी है। जिसके चलते लोगों को उस पर विश्वास है। सरकार कोरोना काल में भी लोगों को तमाम तरह से राहत पहुंचा रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिन पर धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया है। हवन-यज्ञ कर पर्यावरण को शुद्ध किया जा रहा है। वट वृक्ष का पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन करने का लक्ष्य है। भाजपाइयों ने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। जिनका सभी को पालन करना है और कोरोना को हराना है। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, जिपंअ बसंती देव, राजेंद्र परिहार, मनोज ओली, दीपा आर्या, प्रकाश साह, जीवंती कांडपाल, रमेश तिवारी, कैलाश चंद्र जोशी, गोपाल बिष्ट, आदर्श कठायत आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.