विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान-इजरायल युद्ध ने बढ़ाई उत्तराखंडियों की चिंता, स्वजन कर रहे सुरक्षा की प्रार्थना

Published: Mon, 02 Mar 2026 11:51 PM (IST)

ईरान-इजरायल युद्ध से उत्तराखंड के परिवारों में खाड़ी देशों में कार्यरत अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

कुवैत में रह रही गीतिका बवाड़ी पपनै। वहीं, सउदी अरब में असरा।

कुवैत में रह रही गीतिका बवाड़ी पपनै। वहीं, सउदी अरब में असरा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, हल्द्वानी। ईरान पर इजरायल व अमेरिका की ओर से छेड़े गए युद्ध ने उत्तराखंडियों की चिंता भी बढ़ा रखी है। कुमाऊं से तमाम परिवार खाड़ी देशों में नौकरी करते हैं। युद्ध के बाद से यहां स्वजन अपनों के लिए चिंतित हैं और लगातार फोन से संपर्क बनाए हुए हैं।

कुवैत, बहरीन, कतर, दुबई आदि में होटल, ड्राइविंग, आयल रिफाइनरी समेत अन्य उद्योगों में कार्यरत लोग फिलहाल वहां बड़ा खतरा नहीं होने की बात कह रहे हैं लेकिन तनाव बना हुआ है। दैनिक जागरण के साथ हुई बातचीत में प्रवासियों ने वहां के हाल भी बयां किए।

कुवैत व बहरीन में सभी उत्तराखंडी सुरक्षित

नैनीताल। मूल रूप से रानीखेत निवासी कुवैत में रहने वाली इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर गीतिका बवाड़ी पपनै ने इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत में बताया कि सभी कुवैत व बहरीन में सभी उत्तराखंडी सुरक्षित हैं।

गीतिका ने वीडियो जारी कर बताया कि कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरान के हमले के बाद तमाम नागरिक घरों में सामान जमा कर रहे थे लेकिन अब हालात सामान्य हैं।

बहरीन में इंजीनियर बेटे की सता रही चिंता, स्वजन बार-बार ले रहे अपडेट

रामनगर। शहर के इंद्रा कालोनी निवासी ध्रुव शर्मा ने बताया कि उनका बेटा दीपक शर्मा बहरीन में पेट्रोलियम इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। जुलाई में वह भी बहरीन गए थे।

अब ईरान व इजरायल युद्ध चल रहा है। कंपनी में काम उनका चल रहा है। सुबह, शाम व दिन में फोन कर ताजा स्थिति की जानकारी बेटे से ले रहे हैं। हालात सुधरते ही बेटे को घर आने के लिए कहा है।

बागेश्वर के प्रवासी खाड़ी देशों में सुरक्षित

बागेश्वर। जिले के कई युवा दुबई, अबूधाबी तथा कतर सहित अन्य खाड़ी देशों में होटल, ड्राइविंग व अन्य प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे हैं।

रवांईखाल निवासी दलित सिंह कोरंगा ने फोन पर बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से दुबई में वाहन चालक के रूप में कार्यरत हैं।

दुबई में फिलहाल स्थिति सामान्य है और वहां कामकाज नियमित रूप से चल रहा है। बिलौरीझाल निवासी संजय सिंह तथा थान सिंह कोरंगा भी दुबई में कार्यरत हैं। इ

सके अलावा पुरड़ा, लौबांज आदि क्षेत्रों के कई युवा खाड़ी देशों में रोजगार से जुड़े हैं।

दुबई में तनाव के बीच हम लोग सकुशल

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लाक के मयोली गांव निवासी रमेश जोशी ने दुबई से अपने स्वजन को संदेश भेजा है।

संदेश में काफी तनाव की बात लिखते हुए सुरक्षित होने और चिंता न करने की बात लिखी है।

दैनिक जागरण से हुई वार्ता में रमेश जोशी ने बताया कि हम लोग ठीक हैं और वर्क फ्राम होम की व्यवस्था की गई है। रमेश जोशी की पत्नी, बच्चे, मां और भाई गांव में ही रहते हैं।

महंगाई बढ़ने की आशंका से चिंतित हैं सऊदी अरब में रह रहे भारतीय

पिथौरागढ़। नगर के भाटकोट की रहने वाली असरा सरोज 15 वर्षों से अपने पति और दो बेटियों के साथ सऊदी अरब के दमाम शहर में रह रही हैं। उनके पति बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया माहौल फिलहाल सामान्य है।