Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में अगले तीन दिन तेज वर्षा के आसार नहीं, तापमान में दिखेगा बदलाव

Uttarakhand Weather Update अक्टूबर की शुरुआत का समय मानसून की विदाई है। इस दौरान बारिश तेज होने के आसार रहते हैं। लेकिन फिलहाल कुछ दिनों तक तेज वर्षा की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में मानसून की विदाई में भी इस बार देरी हो सकती है।

By JagranEdited By: Skand ShuklaPublished: Wed, 28 Sep 2022 07:32 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 07:32 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : अगले तीन दिन तेज वर्षा के आसार नहीं, तापमान में दिखेगा बदलाव

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Uttarakhand Weather Update : मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो 30 सितंबर तक उत्तराखंड में तेज वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में एक से दो डिग्री की तेजी आ सकती है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अक्टूबर की शुरुआत का समय मानसून की विदाई है। इस दौरान बारिश तेज होने के आसार रहते हैं। लेकिन फिलहाल कुछ दिनों तक तेज वर्षा की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में मानसून की विदाई में भी इस बार देरी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि अरब सागर में नया सिस्टम मजबूत हो रहा है। जिसका असर उत्तराखंड तक पडऩे की संभावना बन रही है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री रहा। सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में एक डिग्री की तेजी आई है।

बारिश और आंशिक रूप से बादल छाने की स्थिति दूर होते ही लोगों को तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास भी होने लग गया है। हालांकि दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। अच्छे मौसम के कारण नैनीताल और भीमताल में पर्यटकों की चहलकदमी भी बढ़ी।

स्टेशनवार तापमान

स्टेशन         अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी      32               22

मु1तेश्वर      21              16

नैनीताल       21              17

रामनगर       34              24

अल्मोड़ा       28              20

चंपावत        30              21

बागेश्वर       28              21

पिथौरागढ़     27             19

रुद्रपुर           38             24

काशीपुर        33             26

बाल्डरों की बरसात से गिरी स्कूल की दीवार

पिथौरागढ़ में सीमांत तहसील मुनस्यारी में सड़क का मलबा गिरने से राउमावि बजेता की चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। विद्यालय परिसर में विशाल बोल्डर अटके पड़े हैं। इससे विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा से चिंतित स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह पवार जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के विधायक हरीश धामी के साथ जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान के सामने समस्या रखी।

उन्होंने बताया कि धुलियाबगड़ से बजेता पांगरखानी तक सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई ने कराया है। सड़क के लिए की कटिंग का मलबा और बोल्डर सड़क के किनारे ही एकत्र किए गए थे। भारी बारिश के चलते सड़क के किनारे एकत्र किए गए बोल्डर विद्यालय के चाहरदीवारी पर आ गिरे, जिससे चाहरदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। विद्यालय परिसर में कई विशाल बोल्डर अटके पड़े हैं, इससे विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 26 बच्चे अध्ययनरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.