Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में 15 अगस्त तक भारी बारिश के आसार नहीं, टनकपुर चम्पावत हाईवे फिर बंद

Uttarakhand Weather Update कुमाऊं मंडल में 12 व 13 अगस्त को मानसून और कमजोर होगा। 14 अगस्त को वर्षा में थोड़ी तेजी की संभावना है। इस अवधि में तापमान सामान्य या उससे एक से दो डिग्री अधिक बना रह सकता है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 08:03 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 08:03 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में 15 अगस्त तक भारी बारिश के आसार नहीं, टनकपुर चम्पावत हाईवे फिर बंद
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में 15 अगस्त तक भारी बारिश के आसार नहीं, टनकपुर चम्पावत हाईवे फिर बंद

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में देर रात पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद दो दिनों से जारी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं आगामी पांच दिन अब जोरदार बारिश के आसार कम हैं। वहीं मलबा आने से टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर बंद हो गया।

loksabha election banner

कुमाऊं में देर रात झमाझम बारिश

चम्पावत में देर रात हुई बारिश से टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के पास फिर मलबा आ गया। जिससे एक बार फिर हाईवे बंद हो गया। अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर,पिथौरागढ़, रानीखेत, हल्द्वानी में रात में झमाझम बारिश हुई। इस समय पूरे कुमाऊं में बादल छाए हैं। पिथौरागढ़ नौ और बागेश्वर में सड़कों पर मलबा आने से पांच सडक़ें बंद हैं।

पांच दिनों का पूर्वानुाामन जारी

दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना है।

बारिश न होने से बढेगी उमस

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 12 व 13 अगस्त को मानसून और कमजोर होगा। 14 अगस्त को वर्षा में थोड़ी तेजी की संभावना है। इस अवधि में तापमान सामान्य या उससे एक से दो डिग्री अधिक बना रह सकता है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान       अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी     35.5          27.7

नैनीताल      23.5         18.7

पंतनगर      35.1          28.2

अल्मोड़ा      33.4         21.2

बागेश्वर      39.2         24.2

चम्पावत     28.7        19.3

पिथौरागढ़   32.5         21.1

हल्द्वानी में लगातार दूसरे दिन गर्मी बढ़ी

मानसून कमजोर पडऩे से तापमान में तेजी का क्रम जारी है। हल्द्वानी के तापमान में लगातार दूसरे दिन वृद्धि देखी गई। बुधवार को पर्वतीय क्षेत्र में कुछ जगह हल्की वर्षा हुई लेकिन हल्द्वानी में आंशिक बादलों के बीच गर्मी में तेजी रही।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 35.5 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। मंगलवार की अपेक्षा न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.