Move to Jagran APP

Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में आज से बारिश की संभावना, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

Uttarakhand Weather Update नैनीताल चम्पावत व ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा होने को लेकर अलर्ट किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को भी अच्छी वर्षा मिलने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 07:49 AM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 07:49 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में आज से बारिश की संभावना, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
नैनीताल, चम्पावत व ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी वर्षा होने को लेकर अलर्ट किया गया है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : पिछले दो दिनों से इंतजार करा रहा मानसून शुक्रवार को बरस सकता है। मौसम विभाग ने 19 व 20 अगस्त को कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पड़ सकती है।

loksabha election banner

शुक्रवार को नैनीताल, चम्पावत व ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा होने को लेकर अलर्ट किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को भी अच्छी वर्षा मिलने की संभावना है। 21 अगस्त से वर्षा में हल्की कमी आएगी।

प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान

पंतनग र     34.8 डिग्री

हल्द्वानी     33.0 डिग्री

नैनीताल      24.7 डिग्री

अल्मोड़ा      32.7 डिग्री

चम्पावत     26.8 डिग्री

पिथौरागढ़   30.6 डिग्री

बागेश्वर      36.2 डिग्री

गुरुवार को गिनती की जगहों पर हुई वर्षा

मौसम विभाग ने गुरुवार को अनेक जगहों पर वर्षा की संभावना जताई थी, लेकिन मानसून ने निराश किया। कुमाऊं में गिनती के जगहों पर वर्षा हुई। बेरीनाग में सर्वाधिक 9.5 मिमी वर्षा हुई। बागेश्वर में 3.0 मिमी, शामा में 0.5 मिमी, पंतनगर में 3.0 मिमी, जसपुर में 5.0 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई।

तापमान में बनी रही तेजी

तापमान में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान गुरुवार को बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रिकार्ड हुआ। नैनीताल में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री रहा।

मैदान से लेकर पहाड़ तक घिरे बादल

कुमाऊं में मैदान से लेकर पहाड़ तक बादलाें का डेरा है। हालांकि मैदानी इलाकों में अभी उमस बनी है। उम्मीद है कि बारिश होने के बाद तापमान गिरेगा और लोगों को गर्मी से मिलेगी।

28 दिनों से नहीं खुलीं दो सड़कें

सीमांत पिथौरागढ़ जिले के तल्लाजौहार क्षेत्र की दो प्रमुख सड़केें 28 दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। सड़कें नहीं खुलने से सैकडो़ की आबादी प्रभावित हो रही है। खाद्यान्न सहित तमाम जरूरी सामान गांवों तक पहुंचाने मेंं ग्रामीणों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। तल्लाजौहार क्षेत्र के अंतर्गत बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला और बांसबगड़ धामी गांव सड़क जुलाई मध्य से बंद पड़ी है। दोनों सड़कों से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.