विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बदला मौसम, हल्की बारिश से पारा गिरा; पर गर्मी का प्रकोप जारी

Published: Sat, 23 May 2026 07:16 AM (IST)

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने से कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई, जिससे हल्द्वानी में दिन का पारा 0.6 डिग्री गिरकर 40.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। तराई-भाबर क्षेत्र में जारी भीषण गर्मी की मार के बीच शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई।

इसका प्रभाव कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी देखने को मिला। दोपहर के समय हल्के बादल भी छाए। मौसम की करवट से दिन के पारे में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिस वजह से तपिश का प्रभाव जारी रहा।

लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना 

गर्म हवाओं थपेड़ों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि, न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। ऐसे में आगामी कुछ दिनों तक विशेष रूप से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में बरसी राहत, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का सितम बरकरार

यह भी पढ़ें- देशभर में तपती गर्मी के बीच भागलपुर बना 'नेचुरल कूलिंग जोन', मौसम विभाग ने बताया राहत का कारण