विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशि में उत्तराखंड का दबदबा, पहले दिन झटके चार गोल्ड NAINITAL NEWS

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 28 Jul 2019 10:47 AM (IST)

चौथे नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स शनिवार से हल्द्वानी में शुरू हो गए। प्रतियोगिता में पहले दिन उत्तराखंड के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा।

नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशि में उत्तराखंड का दबदबा, पहले दिन झटके चार गोल्ड NAINITAL NEWS
नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशि में उत्तराखंड का दबदबा, पहले दिन झटके चार गोल्ड NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : चौथे नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स शनिवार से हल्द्वानी में शुरू हो गए। प्रतियोगिता में पहले दिन उत्तराखंड के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। शुरुआती पांच वर्गों में उत्तराखंड ने चार स्वर्ण पदक जीते। पंजाब के खिलाडिय़ों के नाम एक स्वर्ण पदक रहा। प्रतियोगिता में 12 राज्यों के करीब चार सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया व उत्तराखंड मार्शल आर्ट खेल समिति की ओर से आयोजित खेलों का नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश व अभिनेता संजय मिश्र ने शुभारंभ किया। राजीव गांधी इंडोर स्पोट्र्स स्टेडियम में हुए समारोह में डॉ. इंदिरा ने कहा कराटे शारीरिक व मानसिक विकास करने में मददगार है। आधुनिक दौर में इसका ज्ञान जरूरी है। अभिनेता संजय मिश्र ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढऩे का आह्वान किया। 

इससे पहले असोम के खिलाडिय़ों ने मार्शल आर्ट की कला का प्रदर्शन किया। समारोह में नेशनल कराटे एकेडमी के महासचिव सतीश जोशी, जिला खेल अधिकारी अख्तर अली, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी, मुख्य निर्णायक पी. रतनपाला, बीके भारत, डॉनल्ड टायसन, दीपक जोशी, रामदयाल सिहान, कोच राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

पदक विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले उत्तराखंड के मैराथन धावक सुरेश पांडे, मार्शल आर्ट खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, प्रीति सरकार, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सीके जोशी को सम्मानित किया गया है।

पदक विजेता खिलाड़ी 

बालिका (अंडर-09)               

दिव्या चौहान, उत्तराखंड     गोल्ड   

विद्या गिरि, उत्तराखंड       सिल्वर     

प्रियाल अग्रवाल, हरियाणा   ब्रॉन्ज    

बालक (अंडर-09)

नमन जोशी, उत्तराखंड       गोल्ड 

भूपेंद्र सिंह, उत्तराखंड         सिल्वर 

आर्य सतीश, तेलंगाना         ब्रॉन्ज 

बालक (अंडर-15)

आयुष पंवार, उत्तराखंड       गोल्ड 

राहुल मंडल, उत्तराखंड        सिल्वर 

आदित्य शर्मा, पंजाब           ब्रॉन्ज

बालिका (अंडर-18)

अमनदीप कौर, पंजाब          गोल्ड 

प्रीति सरकार, असोम           सिल्वर 

रीमा रावी, पंजाब                 ब्रॉन्ज 

बालक (अंडर-18)

मोहम्मद साद, उत्तराखंड     गोल्ड 

अक्षय, तेलंगाना                 सिल्वर 

अभि कुमार, पंजाब              ब्रॉन्ज 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप